फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गैस एजेंसी में घुसे तीन बदमाश, डेढ़ लाख रुपये लूटे; विरोध पर की हवाई फायरिंग

Thu, 15 Oct 2026 10:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अहियापुर के पास स्थित भारत गैस की ग्रामीण वितरण एजेंसी में लूटपाट की। बदमाशों ने हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। विरोध करने पर दीवार पर गोली चलाई और एजेंसी के तीन कर्मचारियों व गैस लेने आए तीन उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी छीन लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने गैस वितरण एजेंसी को निशाना बनाया। साहेबगंज थाना क्षेत्र के अहियापुर के पास बाइक सवार तीन अपराधी एजेंसी में घुसे और हथियार दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। कर्मचारियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने दीवार पर गोली चला दी। इसके बाद वे छह मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


हथियार के बल पर लूटे डेढ़ लाख रुपये
गैस वितरण एजेंसी के कर्मचारी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश एजेंसी में पहुंचे थे। उन्होंने हथियार दिखाकर डेढ़ लाख रुपये नकद लूट लिए। इस दौरान एजेंसी के दूसरे कर्मचारी ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने दीवार पर गोली चला दी। फायरिंग से मौके पर दहशत फैल गई।

कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के मोबाइल भी छीने
दीपक कुमार शर्मा के मुताबिक, नकदी लूटने के बाद बदमाशों ने मोबाइल फोन मांगे। वे एजेंसी के तीन कर्मचारियों और गैस लेने आए तीन उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। इस तरह कुल छह मोबाइल फोन और डेढ़ लाख रुपये नकद लूटे गए। कर्मचारी ने बताया कि तीनों बदमाशों में से दो ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जबकि तीसरे का चेहरा खुला हुआ था। वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
साहेबगंज थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि अहियापुर बाजार के पास स्थित भारत गैस की ग्रामीण वितरण एजेंसी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। आरोपियों ने नकदी और मोबाइल फोन लूटे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थानेदार के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें