फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दुधारू पशुओं की हत्या और मांस तस्करी को लेकर छापेमारी, मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई

Sat, 19 Jul 2025 04:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: डीएसपी टाउन वन बिनीता सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से दुधारू पशुओं की हत्या कर उनके मांस की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध तरीके से पशु मांस बिक्री को लेकर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित कुरैशी गली में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से दुधारू पशुओं की हत्या और मांस की तस्करी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई, जिसमें एसडीएम और डीएसपी टाउन के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की ओर से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत की गई शिकायत के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के साथ पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर भी मौके पर मौजूद रहे, ताकि मवेशियों की स्थिति और शिकायतों की पुष्टि की जा सके।

पढ़ें: हथियारबंद बदमाशों ने बैंक से की लाखों की लूट, दिनदहाड़े वारदात के बाद फरार; हड़कंप
विज्ञापन


डीएसपी टाउन वन बिनीता सिन्हा ने बताया कि अवैध रूप से दुधारू पशुओं की हत्या कर उनके मांस की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है। मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है। वेटनरी टीम को सच्चाई की पुष्टि के लिए लगाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि कुछ शेल्टर हाउस के आस-पास से भी सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। सावन महीने में इस तरह की गतिविधियों को लेकर लोगों में आक्रोश है और प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें