फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कर्ज और भारी ब्याज नहीं चुकाया तो घर में घुसकर तेजाब से हमला, महिला-तीन बच्चों समेत पांच झुलसे

Mon, 31 Aug 2026 03:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण

सार

Bihar News: पूर्वी चंपारण में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर विवाद के बाद घर में घुसकर तेजाब से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में महिला, उसके पति और तीन बच्चे झुलस गए। सभी का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज और भारी ब्याज की वसूली को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्ज की रकम और मनमाना ब्याज नहीं चुका पाने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर तेजाब फेंक दिया। आरोपियों के इस हमले में महिला, उसके पति और तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि दो पर आंशिक रूप से तेजाब पड़ा है। सभी घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। सभी पीड़ित पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


तेजाब से हमले के पीछे क्या रही वजह?
घटना को लेकर पीड़िता रिंकी कुमारी ने बताया कि बीते माह उनके परिवार ने अरविंद प्रसाद नामक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। इस दौरान वह नियमित रूप से ब्याज की रकम चुका रही थीं। बकाया रकम चुकाने के लिए उन्होंने कुछ और समय मांगा था। इसके बाद इसी बात को लेकर दबंगों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं। आरोपी फोन पर धमकी देते थे कि रुपये नहीं देने पर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे और उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

पति से मारपीट का विरोध किया तो बोतल से फेंका तेजाब
पीड़िता के अनुसार, घटना के दिन आरोपी अचानक उनके घर में घुस आए और उनके पति के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पति को बचाने के लिए जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर तेजाब की बोतल से हमला कर दिया। तेजाब की छींटें पास में खड़े उनके तीन बच्चों पर भी पड़ गईं, जिससे वे भी झुलस गए। इस तेजाब हमले में रिंकी कुमारी के चेहरे, गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद स्थानीय स्तर पर घायलों का इलाज कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां के डॉक्टरों ने सभी को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों की ओर से दिए गए कर्ज के लेन-देन के साथ-साथ तेजाब हमले की भी जांच कर रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपी पुलिस इस मामले में पीड़ित परिवार का फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें