फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: स्कूल संचालक के साथ फरार शिक्षिका ने बच्चे को दिया जन्म, बोली- मैं अपनी मर्जी से आई थी

Tue, 24 Feb 2026 11:18 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में बीते दिनों शिक्षिका और निजी स्कूल संचालक के प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आया है। फरार स्कूल संचालक की पत्नी शाइस्ता प्रवीण ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है । 
विज्ञापन
शिक्षिका ने बच्चे की दी जन्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में बीते दिनों घटित शिक्षिका और निजी स्कूल संचालक मामले में नया मोड़ सामने आया है। शादी की तस्वीरों के वायरल होने के बाद महिला शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण ने एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के आधार पर औराई पुलिस ने महिला शिक्षिका शाइस्ता प्रवीण को उसके शिशु के साथ बरामद किया है। वह वर्तमान में सीतामढ़ी जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं, स्कूल संचालक अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


'मैं शादी करके बहुत खुश' 
वहीं, पुलिस की पूछताछ में शाइस्ता प्रवीण ने कहा कि भला मेरे पति मुझे क्यों भगाएंगे? मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ। मैं अपनी मर्जी से आई हूं और शादी करके बहुत खुश हूं। समय आने पर वह सब कुछ स्पष्ट कर देंगी।

 तीन दिन पहले ही शाइस्ता ने दिया था बच्चे को जन्म
पुलिस के अनुसार, तीन दिन पहले ही शाइस्ता प्रवीण ने बच्चे को जन्म दिया था। दरअसल, औराई थाना क्षेत्र के रहने वाले निजी स्कूल के संचालक ने अपनी ही स्कूल की शिक्षिका के साथ नेपाल के एक मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरों के वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  अंकित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पप्पू यादव, सरकार पर बोला तीखा हमला, की SIT जांच की मांग
विज्ञापन


शिक्षिका के भाई ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप
इस बीच, शिक्षिका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बरामदगी के लिए छापेमारी की। इस दौरान सूचना मिली कि महिला शिक्षिका सीतामढ़ी जिले के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। औराई थाना की प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें