फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुलिस अभिरक्षा में युवक बना रहा था रील या किसी ने बनाई? थाने के कमरे से वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Thu, 24 Sep 2026 12:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक थाने के एक कमरे में आराम से बैठा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पूछताछ के लिए थाने लाए गए एक युवक का पुलिस अभिरक्षा के दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रील के रूप में सामने आया है, जिसमें युवक थाने के एक कमरे में आराम से बैठा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच यह चर्चा भी हो रही है कि पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक का वीडियो आखिर कैसे बनाया गया और वह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंच गया। आम तौर पर पुलिस अभिरक्षा में रखे गए व्यक्ति की सुरक्षा और निगरानी पुलिस की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में थाने के अंदर युवक का वीडियो बनाए जाने और उसके वायरल होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सरैया थाना परिसर का बताया जा रहा वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना परिसर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों सरैया थाना पुलिस एक युवक को किसी मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। युवक को पुलिस अभिरक्षा में थाने के ही सिरिस्ता में रखा गया था। इसी दौरान पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक का किसी दोस्त ने कथित तौर पर वीडियो बना लिया। वीडियो में युवक थाने के कमरे में आराम से बैठा नजर आ रहा है। वीडियो पर भोजपुरी गाना भी लगाया गया है।

भोजपुरी गाने के साथ बनाई गई रील, पुलिस पर उठे सवाल

वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने की आवाज सुनाई दे रही है। गाने के बोल हैं- ‘जेलवे हऊ ससुराल लागल रहे आना जाना रे’। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक तक मोबाइल फोन कैसे पहुंचा और थाने के अंदर उसका वीडियो किसने बनाया। यही वजह है कि अब पूरे मामले में पुलिस की निगरानी और कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो युवक ने खुद बनाया या उसके किसी दोस्त ने बनाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि थाने के अंदर पुलिस अभिरक्षा में रखे गए युवक का वीडियो कैसे बनाया गया और इसे सोशल मीडिया पर किसने प्रसारित किया।

एसडीपीओ ने कहा- जांच के बाद होगी विधि सम्मत कार्रवाई

पूरे मामले को लेकर सरैया क्षेत्र की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कौर ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियो कैसे बना और किन परिस्थितियों में इसे रिकॉर्ड किया गया, इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

एसडीपीओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो बनाए जाने की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें