फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले

Fri, 21 Nov 2025 11:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में बिहार विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही एक बार फिर अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है। जिले के दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


घटना के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे कामेश्वर सहनी शौच कर लौटने के बाद अपने दरवाजे पर हाथ धो रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें; वीजा और टिकट लेकर जा रहा था विदेश, मुंबई एयरपोर्ट से बैरंग लौटा युवक; वजह ने किया बड़े खेल का खुलासा

मृतक कामेश्वर सहनी वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष थे और उनका पूर्व में आपराधिक इतिहास भी रहा है। जानकारी के मुताबिक, वे पहले नक्सली के रूप में भी जाने जाते थे और उनके ऊपर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

हत्या की जानकारी मिलते ही दरपा थाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। मोतिहारी के प्रभारी एसपी विनय तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें