फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सीएसपी सेंटर के मालिक की घर लौटते समय हुई हत्या, गोलीकांड ने गांव में फैलाई दहशत

Fri, 10 Oct 2025 10:15 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया पकड़िया टोला में अहले सुबह लगभग पांच बजे 25 वर्षीय अनिल बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सीएसपी सेंटर चलाते थे और घर लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन
मृतक अनिल बिहारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गुरमिया पकड़िया टोला की है, जहां अहले सुबह लगभग पांच बजे गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी। इस गोलीकांड में 25 वर्षीय अनिल बिहारी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


मृतक अनिल बिहारी, जो हीरा राम के पुत्र थे, सीएसपी सेंटर चलाते थे। बताया जाता है कि वे कल शाम बैंक में पैसा जमा करने के लिए घर से निकले थे और सुबह लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। घटना में मृतक के सर में तीन गोलियां लगीं।

अनिल बिहारी अपने छह भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी लगभग दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Update : सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर कानून बना हर घर सरकारी नौकरी देंगे, बोले तेजस्वी यादव
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। घायल घटना ने पूरे इलाके में भय और गुस्सा फैला दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें