फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भाजपा के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप, टिकट पर संकट के बादल

Wed, 15 Oct 2025 01:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक और टिकट के दावेदार सचिंद्र सिंह का कथित अश्लील वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सचिंद्र सिंह विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक और इस बार फिर से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक नेता का अश्लील वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।
विज्ञापन


यह मामला कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां से पहले भाजपा नेता सचिंद्र सिंह विधायक रह चुके हैं और इस बार फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हीं का एक अश्लील वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसके बाद भाजपा में अंदरखाने हलचल तेज हो गई है।

पार्टी के कई नेताओं ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अब उनसे टिकट वापस लेकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दे सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election : आर या पार, विपक्षी गठबंधन में आज होगा साफ; बिहार चुनाव में महागठबंधन या I.N.D.I.A. उतरेगा?
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सचिंद्र सिंह की गिनती चंपारण के बड़े भाजपा नेताओं में होती है और वे भाजपा सांसद व पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के करीबी माने जाते हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राजद के मनोज यादव ने हराया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के भीतर टिकट की दौड़ में फिर से कई नए नामों की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें