फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: थानाध्यक्ष ने दुकानदार से लिया लाखों का सामान उधार, पैसा लौटाने के बजाय फंसा दिया फर्जी मुकदमे में

Wed, 21 May 2025 02:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने थाना क्षेत्र के एक दुकानदार से लाखों रुपये का सामान उधार में लिया और जब दुकानदार ने बकाया राशि की मांग की, तो थानाध्यक्ष ने उसे एक फर्जी मुकदमे में फंसा दिया।
विज्ञापन
रक्सौल थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने थाना क्षेत्र के एक दुकानदार से लाखों रुपये का सामान उधार में लिया और जब दुकानदार ने बकाया राशि की मांग की, तो थानाध्यक्ष ने उसे एक फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। पीड़ित दुकानदार ने जब यह मामला चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय तक पहुंचाया, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच में थानाध्यक्ष दोषी पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया तीन घंटे तक सड़क जाम

पिपराकोठी थानाध्यक्ष पर भी गिरी गाज

विज्ञापन

इसी जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। पिपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर पर आरोप है कि उन्होंने गैस कटर गिरोह को संरक्षण दिया। इसके अलावा, हाल ही में कोटवा क्षेत्र में पकड़ी गई अफीम की बड़ी खेप के तार भी पिपराकोठी से जुड़े पाए गए हैं। इन मामलों के आलोक में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पिपराकोठी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए डीआईजी को पत्र भेजा है। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर हैं और निष्पक्ष जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें