फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: होली में मुंबई से घर आया किशोर खेत में मरा मिला; पिता बता रहे हत्या, पुलिस कह रही प्रेम में आत्महत्या

Thu, 27 Mar 2025 08:43 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी में एक 17 वर्षीय युवक की शव सरेह में मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक कल शाम से ही घर से लापता था। मोतिहारी पुलिस हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक 17 वर्षीय युवक की शव सरेह में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बुधवार शाम से ही घर से लापता था। मोतिहारी पुलिस हत्या है या आत्महत्या इसकी गुत्थी सुलझाने में लगी है।

विज्ञापन


पूरा मामला मोतिहारी के जीतना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां बनकटवा गांव के ध्रुव प्रसाद यादव के 17 वर्षीय अवनीश कुमार उर्फ मुनिफ का शव आज दिन में लगभग 11 बजे गांव के पीछे के सरेह में गेहूं के खेत से मिला है। मृतक युवक के पिता ध्रुव प्रसाद के अनुसार, कल शाम से ही उसका बेटा मुनीफ घर से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिला। आज गांव की कुछ महिलाएं पशु के लिए घास काटने गई, तब अज्ञात शव को देखकर बदहवास भागते हुए गांव में आकर लोगों को बताई। तब गांव के लोगों ने शव की पहचान मुनीफ़ के रूप किया।

यह भी पढ़ें: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट रूम की छत अचानक से गिरी, बाल-बाल बचे जज
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीतना थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। इधर, मृतक के परिजनों के अनुसार अवनीश उर्फ मुनीफ पढ़ाई के साथ साथ मुंबई में रहकर काम करता था। इसी होली में वह मुंबई से अपने घर लौटा था और आज उसका शव सरेह से बरामद हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया बदमाश, गौशाला में ले जाकर किया दुष्कर्म

वहीं उसके पिता ने किसी अज्ञात के द्वारा उसके बेटा की हत्या की शक जाहिर किया है। इस संबंध में जीतना थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग में किया गया आत्महत्या की घटना लग रही है। फिर भी पुलिस घटना को हर एंगल से जांच कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें