फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News : भाई बहन का पवित्र रिश्ता हुआ कलंकित,चचेरे भाई पर लगा बहन से दुष्कर्म करने का आरोप

Mon, 17 Mar 2025 12:30 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar : बिहार में भाई-बहन का रिश्ता कलंकित हुआ है। हम उसे भाई नहीं कहेंगे, क्यों कि उस शख्स पर जिस कांड को करने का आरोप है, वह गुनाह है।पीड़िता के भाई ने थाना में आवेदन दिया है।
विज्ञापन
रघुनाथपुर थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता कलंकित हुआ है। चचेरे भाई पर बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, जिसको लेकर लड़की के भाई ने थाना में आवेदन दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें - Bihar News: पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान; परिवालों वालों ने दाह संस्कार भी कर दिया; जानिए क्या कैसे हुआ

 मामला मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी भाई पर चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि यह घटना होली से एक दिन पूर्व का है, जहां होली खेलने के बहाने एक युवक अपने चाचा के घर गया और घर में किसी को ना पाकर चचेरी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के द्वारा हो-हल्ला सुनकर लड़की के घर वाले जुट गए। घटना की जानकारी जैसे ही घर वालों को हुई तो पहले आपस में ही समझौता करने का प्रयास किया गया लेकिन समझौता नहीं होने पर आज लड़की के भाई ने थाना में आवेदन दे दिया। इधर रघुनाथपुर थाना की पुलिस ने आरोपी युवक के घर से तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लेकर आई, जहां महिलाओं के द्वारा बताया गया कि आरोपी युवक का उक्त लड़की के साथ पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। दुष्कर्म का आरोप निराधार है। हालांकि पीड़िता नाबालिग और आरोपी युवक बालिग बताया जा रहा है।


घटना के संबंध में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के भाई के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटना को हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी युवक के घर से पूछताछ के लिए तीन महिलाएं को थाना लाया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें