फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण

Thu, 11 Dec 2025 02:07 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण दौरे में पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण किया। जीविका समूह व आशा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और स्कूल–कैफेटेरिया सहित कई निर्माणाधीन परियोजनाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
केसरिया पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10वीं बार पद संभालने के बाद पहली बार पूर्वी चंपारण पहुंचे। उन्होंने जिले में पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीविका समूह की महिलाओं से संवाद कर दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से शुरू किए गए उनके रोजगार के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। सीएम ने करीब साढ़े सत्रह करोड़ रुपये की लागत से केसरिया बौद्ध स्तूप परिसर में निर्माणाधीन कैफेटेरिया का भी जायजा लिया, जो पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है।

पढ़ें: अनियंत्रित पिकअप पलटने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल; परिजनों में हड़कंप
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राजपुर में निर्माणाधीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया, जहां आशा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राजपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का आकलन किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मध्य विद्यालय, केसरिया परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से शिक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इधर, आशा कार्यकर्ताओं और जीविका समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें