फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन कारोबारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हत्या में शामिल शार्प शूटर गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 10:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari police: मोतिहारी में दो दिन पहले हुए जमीन कारोबारी के हत्याकांड का मोतिहारी पुलिस ने सफल उद्भेदन करने लिया है। हत्या में शामिल एक शार्प शूटर को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिसके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
हत्याकांड में फरार चल रहे अपराधी और जानकारी देते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में दो दिन पहले हुए जमीन कारोबारी कृष्णा सहनी के हत्याकांड का मोतिहारी पुलिस ने सफल उद्भेदन करने लिया है। हत्या में शामिल एक शार्प शूटर को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिसके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


बता दें कि मोतिहारी में शनिवार शाम को एक जमीन कारोबारी को उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह हरसिद्धि से अपने घर लौट रहा था। तभी बंजरिया थाना के झखिया गांव के करीब एनएच-28 पर पल्सर बाइक से आए अपराधियों ने घेरकर दनादन गोली दाग थी। आनन- फानन में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने एएसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। गठित एसआईटी टीम के द्वारा अब हत्या में शामिल शार्प शूटर गोलू कुमार सहनी को उसके घर अगरवा मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि गोलू ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है।पूछताछ में गोलू ने पुलिस को बताया कि जमीन के खरीद-फरोख्त हुए विवाद में उसने अपने बड़े भाई बिट्टू सहनी और हाशिम मियां के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। गोलू के निशानदेही पर मोतिहारी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। इधर, मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना के बाद फरार चल रहे बिट्टू सहनी और हाशिम मियां के ऊपर पंद्रह-पंद्रह हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें