फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दो दलाल सहित चार महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 08:52 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: मोतिहारी में पुलिस ने शहर में चल रहे देह व्यापार के गिरोह का खुलासा किया है। छापेमारी में पुलिस ने चार महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर कई आपत्तिजनक सामान जब्त किया है।  
 
विज्ञापन
महिला और पुरुष के साथ मोतिहारी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी जिले में महिलाओं से अवैध धंधा कराने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और मौके से कैश, स्कैनर मशीन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया।

विज्ञापन


डीएसपी को मिली थी लिखित सूचना
यह मामला पूर्वी चंपारण जिले के जिला मुख्यालय से जुड़ा है। शहर के छोटा बरियारपुर स्थित शुगर मिल इलाके के सोना मति मंदिर के पास एक मकान में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना पर मोतिहारी पुलिस ने कार्रवाई की। महिला थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को छतौनी थाना क्षेत्र के इस घर में अवैध गतिविधियों की लिखित सूचना मिली थी।

टीम ने गुप्त रूप से मारा छापा
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोतिहारी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लिया और आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने गुप्त रूप से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और आपत्तिजनक सामान जब्त किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिवाली की रात भाई-भाभी व भतीजी की हत्या करने वाले को मिली फांसी की सजा, पहले से उम्रकैद काट रहा आरोपी
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद स्कैनर मशीन और आधार कार्ड की जांच यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि कहीं इसका संबंध किसी और प्रकार की धोखाधड़ी या फर्जीवाड़े से तो नहीं है। सभी आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें