दिवंगत कामरेड यमुना यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव
- फोटो : अमर उजाला
‘माई बहिन मान योजना’ को बताया क्रांतिकारी पहल
सभा में लालू यादव ने तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तावित ‘माई बहिन मान योजना’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना जनता के दिलों में उतर चुकी है और अब इसकी गूंज हर गांव-हर टोले तक पहुंचनी चाहिए।
सत्ता पक्ष को बताया ‘अलबल बोलने वाला’
अपने भाषण में उन्होंने सत्ता पक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि जो भी अलबली बातें कर रहे हैं, जनता उन पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है और बिहार की जनता बदलाव चाहती है, जो तेजस्वी यादव के रूप में मिलेगा।