फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हथियारबंद पांच बदमाशों ने अहले सुबह डाली बड़ी डकैती, 50 लाख की नकदी और आभूषण लेकर हुए फरार

Tue, 21 Jan 2025 01:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari News: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना के सफल खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसी दुकान में हुई डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में अहले सुबह हुई डकैती की बड़ी घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। कोटवा बाजार स्थित श्री लक्ष्मी साहेब ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में करीब पांच से छह हथियारबंद डकैतों ने लगभग 50 लाख रुपये की नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना सुबह लगभग तीन बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
चश्मदीदों के मुताबिक, डकैतों ने न केवल दुकान लूटी बल्कि वहां मौजूद लोगों और ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
 
चश्मदीदों ने सुनाई दहशत की कहानी
घटना के समय मौजूद चश्मदीद मोहम्मद मजहर ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी, जो पहले टायर ब्लास्ट जैसा प्रतीत हुआ। लेकिन जब बाहर आकर देखा तो पांच से छह हथियारबंद डकैत दुकान के पास खड़े थे। जैसे ही लोग उनकी ओर बढ़ने की कोशिश करने लगे, डकैतों ने बंदूक तानकर उन्हें रोक दिया। उन्होंने बताया कि डकैत करीब 20 मिनट तक निर्भीक होकर घटना को अंजाम देते रहे। इस दौरान उन्होंने दुकान में बिक्री की छह लाख रुपये नकदी, 20 किलो चांदी, लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान लूट लिए।
विज्ञापन

 
फायरिंग से मची दहशत, चौकीदार पर भी हमला
डकैतों ने अपने बचाव के लिए स्थानीय लोगों की ओर और ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर फायरिंग की। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस को मौके से दो गोली के खोखे बरामद हुए हैं। दुकान के मालिक साहेब कुमार ने बताया कि डकैती में उनकी दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दुकान में बिक्री का रखा कैश, चांदी और सोने के आभूषणों के साथ अन्य सामान भी लूट लिया गया।
 
पुलिस ने जांच तेज की, एसआईटी गठित
घटना की सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि डकैतों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को भी जांच में लगाया गया है। वहीं, मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना के सफल खुलासे के लिए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश
इस डकैती की घटना से कोटवा बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रात्रि गश्त और पुलिस की सक्रियता बेहतर होती, तो इस तरह की घटना नहीं होती। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों और नागरिकों को आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें