फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: BPSC पर सवाल उठाने वाले अपने समय के BPSC को देख लें? पप्पू यादव और लालू पर बरसे मंत्री नितिन नवीन

Sat, 11 Jan 2025 08:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: बिहार में शहरों से लेकर गांव तक लगातार काम हो रहा है और यह बेहतर काम का परिणाम है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब भी बिहार के लोगों में लोकप्रिय है। उक्त बातें मंत्री नितिन नवीन ने कही। 

विज्ञापन
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के अलग-अलग क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे मंत्री नितिन नवीन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पप्पू यादव के अपने जो शब्द है, जो उनके कर्ताधर्ता थे, BPSC का क्या हाल करके रखा हुआ था। उन्होंने आगे कि जब लालू शासन में वह काम करते थे, आज BPSC एक प्रमाणित के साथ काम कर रहा है, बच्चों को विश्वास है तभी आज बच्चे इतनी बड़ी संख्या में एग्जाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि BPSC के अभ्यर्थियों को किसी भी तरह से मिस गाइड नहीं करना चाहिए। BPSC में जो भी कमियां आई है, सरकार उसपर सचेत होकर के काम कर रही है। पहले BPSC को कठपुतली की तरह उसे किया जाता था। कुछ आलाकमान के घरों से उसका कंट्रोल होता था। अब तो BPSC पूरी तरह से स्वतंत्र होकर काम कर रही है और अच्छा परिणाम दे रही है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि लाठी पिलावन और तेल पिलावन किसने किया था? हम तो इस पूरे ही राज्य में लड़कियों को साइकिल और शिक्षा देकर सम्मान का काम करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें