फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को मिला राजद का टिकट, हाजीपुर में नामांकन के लिए रवाना

Fri, 17 Oct 2025 03:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला के परिवार को राजद ने टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार को उतारा था।
विज्ञापन
मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को राजद ने दिया टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को राजद ने टिकट दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। मुन्ना शुक्ला के परिवार और कांग्रेस के उम्मीदवार दोनों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


बीती रात कांग्रेस को सीट मिलने के बाद मुन्ना शुक्ला के घर पर महापंचायत हुई। इस दौरान क्षेत्र के कई लोग वहां पहुंचे और मुन्ना शुक्ला की पत्नी व बेटी से कहा कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ें। राजद के किसी भी परिवार सदस्य को महापंचायत की जानकारी नहीं थी।

सुबह मुन्ना शुक्ला की पत्नी को तेजस्वी यादव के घर से फोन आया और अनु शुक्ला को बुलाया गया। इसके बाद अनु शुक्ला और उनकी बेटी शिवानी शुक्ला पटना पहुँची और टिकट मिलने के बाद हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुईं। नामांकन के दौरान कार्यालय के बाहर समर्थकों की बड़ी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Live: कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी की डिग्री पर उठाए सवाल

बताया गया कि शिवानी शुक्ला लगातार लालगंज विधानसभा के गांवों में जाकर जनता से संपर्क कर रही थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें