फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पश्चिम बंगाल में भीषण बस हादसा, मोतिहारी के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

Fri, 15 Aug 2025 05:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के सरसावा गांव के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोतिहारी के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। हादसा एनएच 19 पर नाला फेरी घाट के पास हुआ, जब तीर्थयात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, सभी यात्री मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित सरसावा गांव के निवासी थे। ये श्रद्धालु 8 अगस्त को मोतिहारी से देवघर और गंगासागर के दर्शन के लिए निकले थे और यात्रा पूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों व घायलों के अनुसार, हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ। चालक खड़े ट्रक को समय पर नहीं देख पाया और बस सीधी ट्रक से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को वर्धमान स्थित मेडिकल कॉलेज व नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। प्रशासन मृतकों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुटा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें