फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Status: डिब्रूगढ़-गोमतीनगर के बीच चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, कटिहार-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर का रास्ता पकड़ेगी

Mon, 19 Jan 2026 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर मार्ग से डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। नियमित परिचालन 30 जनवरी व 1 फरवरी 2026 से होगा। गैर-वातानुकूलित प्रीमियम ट्रेन में 22 कोच रहेंगे।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार-बरौनी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18.01.2026 को डिब्रूगढ़ और गोमतीनगर के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किया था।

विज्ञापन

 
गाड़ी सं. 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोमतीनगर से 01 फरवरी, 2026 से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। ये गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। इस अमृत भारत एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पैंट्रीकार का 01 एवं एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

पढ़ें- Bihar News: नाजिर शिशिर ने सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से उड़ाए 24 लाख, गिरफ्तार; रूपौली अंचल में हुआ बड़ा घोटाला
विज्ञापन

 
गाड़ी सं. 15949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से 21.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 19.20 कटिहार, 20.15 बजे नवगछिया, 21.19 बजे खगड़िया, 21.51 बजे बेगुसराय, 22.35 बजे बरौनी, तीसरे दिन 00.23 बजे हाजीपुर, 00.33 बजे सोनपुर, 02.50 बजे छपरा तथा 06.50 बजे गोरखपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 13.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
वापसी यात्रा में, 15950 गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस 01 फरवरी से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से 18.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 05.15 बजे छपरा,  06.41 बजे सोनपुर, 06.55 बजे हाजीपुर, 09.05 बजे बरौनी, 09.31 बजे बेगुसराय, 10.23 बजे खगड़िया, 12.00 बजे नवगछिया एवं 14.15 बजे कटिहार रुकते हुए तीसरे दिन 12.40 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें