फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hajipur LS Results: हाजीपुर लोकसभा की मतगणना में लगातार आगे चल रहे चिराग, बुझती दिख रही 'लालटेन की बाती'

Tue, 04 Jun 2024 03:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur Lok Sabha Results: हाजीपुर लोकसभा सीट पर मतगणना काफी दिलचस्प हो गई है। यहां से चिराग पासवान भारी मतों से राजद प्रत्याशी शिवचंद्र राम से आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन
चिराग पासवान (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 में हॉट सीट बनी बिहार की हाजीपुर लोकसभा की मतगणना काफी दिलचस्प हो गई है। यहां से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। चिराग को अभी तक 3,09,591 वोट मिले हैं और वह 92,706 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शिवचंद्र राम 2,16,885 कुल वोट मिले हैं।

विज्ञापन


फिलहाल शिवचंद्र राम, चिराग पासवान से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अब उनके जीतने की संभावना को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। गौरतलब है कि चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की सीट हाजीपुर से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके लिए भाजपा के शीर्ष नेता नरेंद्र मोदी ने भी प्रचार किया था।

2019 में चिराग पासवान ने जमुई से दर्ज की थी जीत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। तब चिराग पासवान ने रालोसपा के भूदेव चौधरी को 2,41,049 वोटों से हराया था। रालोसपा के भूदेव चौधरी को 2,88,085 वोट मिले थी, जबकि बीएसपी के उपेंद्र रविदास को 31,611 वोट मिले थे। वहीं, विजयी प्रत्याशी चिराग को कुल 5,29,134 वोट मिले थे, जो कि कुल वोट का 55.75 फीसद है।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जमुई लोकसभा क्षेत्र से ही जीत हासिल की थी। तब उन्हें 2,85,354 वोट मिले थे। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के सुधांशु शेखर भास्कर को 85,947 वोटों से हराया था। वर्ष 2014 में कुल 50.01 प्रतिशत वोट पड़े थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें