फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Sun, 03 May 2026 05:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एनएच-27 पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोगों ने हादसे में जान गंवाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एनएच-27 पर रतनपुरा स्थित गोपाल ढाबा के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर भारी भीड़ जुट गई। मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


कार से मुजफ्फरपुर जा रहे थे युवक
बताया जा रहा है कि चारों युवक स्विफ्ट कार से मोतीपुर से मुजफ्फरपुर के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार मोतीपुर ओवरब्रिज से आगे बढ़ी, सामने से रॉन्ग साइड में एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई, पहले बाइक से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और बरूराज थाना अध्यक्ष कुणाल कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार में शव बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Crime: वैशाली में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, हरियाणा कनेक्शन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

पूरे इलाके में छाया मातम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ। फिलहाल, चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान मोतीपुर बाजार निवासी कृष्णा राय (पिता- रूपनंदन राय), छोटू उर्फ सोनू (पिता- जितेंद्र राय) तथा बरूराज निवासी संतोष कुमार (पिता- बालेन्द्र साह) और गुंजन कुमार (पिता- नवल चौधरी) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें