फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जमीनी विवाद के दौरान मारपीट, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 13 Sep 2025 10:50 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में भीखन राय (28) की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमले में लगभग एक दर्जन हमलावर शामिल थे।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायलों की पहचान स्थानीय निवासी श्यामदेव राय के परिवार से हुई है। घायल भीखन राय (28), गमला देवी (50) और शकल राय (48) को प्रारंभिक इलाज के लिए राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर किया। इलाज के दौरान भीखन राय की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रुस्तमपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  सुपौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक, रिक्त भूमि कर-व्यवसायिक होल्डिंग टैक्स में छूट; अन्य योजनाओं की समीक्षा

पुलिस और परिजनों के अनुसार, इस घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक हमलावर शामिल थे, जिन्होंने मृतक और घायलों पर हमला किया और जमकर पिटाई की। घटना के बाद घायल शकल राय ने थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस पूरी जांच कर रही है। रुस्तमपुर थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट के कारण हुई गंभीर चोटों के चलते पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान युवक की मौत हुई और मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें