आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर सर्विस लेन को 7 मीटर की चौड़ाई में मरम्मती और पिचिंग करने का निर्देश दिया था, ताकि शहर से बिल्कुल सटा होने के कारण यह रोड आम लोगों के लिए जाम मुक्त तथा आवागमन सुगम बनाया जा सके। वहीं इसके बाद से डीएम सुब्रत सेन ने हाजीपुर और मुजफ्फरपुर बाईपास एनएच 77 का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मधौल प्वाइंट पर एक रैंप बना है, जिसका ढाल तीखा है। इसके साथ उन्होंने एनएचएआई को अवगत कराया कि आरई वाल के निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आरई वाल का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू हो जाएगा। डीएम ने 15 अगस्त तक कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए बताया कि रोड को 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम सुब्रत ने परियोजना निदेशक पटना को निर्देश दिया कि तकनीकी फिजिबिलिटी स्टेटस की भी जल्द जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुबह से ने बताया मुजफ्फरपुर से छपरा मुजफ्फरपुर से पटना बाईपास के बीच में जो कुछ कठिनाई थी, अब उसको दूर कर लिया गया है, साथ ही बाईपास के अलावा जो रिंग रोड बनना है, वह भी जल्द शुरू कर ली जाएगी।