फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हाईवे और रिंग रोड निर्माण की कवायद तेज, जल्द मिलेगा जिलेवासियों को; डीएम ने निरीक्षण में दिए निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर वासियों को रिंग रोड के साथ में मुजफ्फरपुर-छपरा NH 102 15 अगस्त तक और मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास NH 77 का कार्य 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि मुजफ्फरपुर से छपरा एनएच 102 और मुजफ्फरपुर से हाजीपुर एनएच 77 पर टोल देने के बावजूद वाहन चालकों को जर्जर सड़कों पर सफर करना मजबूरी बन गई थी।
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको बता दें कि जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर सर्विस लेन को 7 मीटर की चौड़ाई में मरम्मती और पिचिंग करने का निर्देश दिया था, ताकि शहर से बिल्कुल सटा होने के कारण यह रोड आम लोगों के लिए जाम मुक्त तथा आवागमन  सुगम बनाया जा सके। वहीं इसके बाद से डीएम सुब्रत सेन ने हाजीपुर और मुजफ्फरपुर बाईपास एनएच 77 का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश भी दिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मधौल प्वाइंट पर एक रैंप बना है, जिसका ढाल तीखा है। इसके साथ उन्होंने एनएचएआई को अवगत कराया कि आरई वाल के निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आरई वाल का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू हो जाएगा। डीएम ने 15 अगस्त तक कार्य पूरा करने का निर्देश देते हुए बताया कि रोड को 30 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम सुब्रत ने परियोजना निदेशक पटना को निर्देश दिया कि तकनीकी फिजिबिलिटी स्टेटस की भी जल्द जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें।

जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सुबह से ने बताया मुजफ्फरपुर से छपरा मुजफ्फरपुर से पटना बाईपास के बीच में जो कुछ कठिनाई थी, अब उसको दूर कर लिया गया है, साथ ही बाईपास के अलावा जो रिंग रोड बनना है, वह भी जल्द शुरू कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें