ED Raid In Muzaffarpur Bihar : शराब की अवैध तस्करी मामले समेत कई मुद्दों को लेकर अब ईडी की टीम मुखिया के घर पहुंची है। कड़ी सुरक्षा के बीच जांच जारी है। यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुखिया बबीता देवी, पति बबलू मिश्रा और देवर से पूछताछ की गई है।
ED Raid In Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड के विष्णुपुर बघनगरी पंचायत में बुधवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने क्षेत्र की मुखिया बबीता कुमारी के आवास पर छापेमारी की है, जिससे बाद से पूरे इलाके में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। ये कार्रवाई सुबह से शुरू हुई थी। वहीं, ईडी के अधिकारियों ने मुखिया बबीता देवी, पति बबलू मिश्रा और उनके देवर से घंटों पूछताछ की है।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित करने का लगा आरोप
यह बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अवैध शराब तस्करी और उससे जुड़ी अवैध संपत्ति के मामले में की जा रही है। गौरतलब है कि बबलू मिश्रा और उनके भाई पर पहले से ही शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। उन पर यह आरोप है कि इसी धंधे के जरिए उन्होंने बड़े पैमाने पर संपत्ति अर्जित की है। ईडी टीम को यह भी जानकारी मिली है कि सरकारी फंड का गलत इस्तेमाल कर शराब के धंधे का विस्तार किया गया है। अब ऐसे तमाम आरोपों की जांच जारी है।
वहीं, महिला मुखिया के घर पर ईडी की छापेमारी की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के इलाके में कार्रवाई को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। ईडी की कार्रवाई के दौरान घर के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। इसके अलावा स्थानीय सकरा थाना की पुलिस भी मौके पर तैनात है। सभी भी ईडी की टीम घर के कागजात,बैंक खातों और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में अब जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया होगा। फिलहाल यह करवाई अब भी जारी है।