फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में DRI का शिकंजा, 50 लाख का गांजा बरामद, चायपत्ती की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

Sat, 23 Aug 2025 05:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में DRI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक से 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया। तस्कर असम से गांजा लेकर नागपुर जा रहे थे और इसे चायपत्ती की बोरियों के बीच छुपाया गया था।
 
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मुजफ्फरपुर में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। इस दौरान ट्रक से दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।  जानकारी के अनुसार, तस्कर असम के गुवाहाटी से गांजे की खेप लेकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे। ट्रक में गांजे को चायपत्ती की बोरियों के बीच छुपाया गया था, ताकि जांच में पकड़ न आए।
विज्ञापन


कैसे हुई कार्रवाई?

डीआरआई को गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा की ओर से आ रहा एक ट्रक नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर गुजरने वाला है। इसके बाद टीम ने एनएच-57 पर मैथी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर बाद एमएच नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। जांच के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही गांजे की खेप बरामद हुई। मौके से गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान देवेंद्र नूनिया और अनिल कुमार तिवारी, निवासी रामनदपुर, मऊगंज (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। एक खुद को चालक बता रहा है, जबकि दूसरा सहयोगी के रूप में साथ था।


पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन


DRI की आगे की कार्रवाई

डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि बरामद खेप की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। टीम तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें