फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़! एक करोड़ के कथित जाली नोट और सोने के बिस्किट भी मिले; कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 03:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में पुलिस ने कथित जाली नोट और ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। चार संदिग्ध हिरासत में हैं। करीब एक करोड़ के कथित जाली नोट, 13 लाख नकद, कथित सोने के बिस्किट, हथियार और वाहन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
ठगी गिरोह से बरामद नकली सोना और कैश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण पुलिस ने कथित जाली नोट और संगठित ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में देर रात छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान करीब एक करोड़ रुपये के कथित जाली नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 कथित सोने के बिस्किट, हथियार, कारतूस और एक वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद सभी सामान की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह लोगों को कम समय में रकम तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करता था। पहले 5 हजार रुपये लेकर बदले में 15 हजार रुपये लौटाकर लोगों का भरोसा जीता जाता था। इसके बाद बड़ी रकम के लेन-देन में नोटों की गड्डी के ऊपर असली नोट और नीचे चिल्ड्रेन बैंक लिखे नकली नोट रखकर लाखों रुपये की ठगी की जाती थी।

जांच में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह के कुछ सदस्य कथित तौर पर पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से नकदी छीनते थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, 10 जुलाई को आएगा आदेश

इस कार्रवाई का नेतृत्व सदर-1 और सदर-2 के एसडीपीओ ने किया। उनके साथ दो प्रशिक्षु डीएसपी और पांच थानों की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। देर रात तक चली छापेमारी में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद कथित जाली नोट, कथित सोने के बिस्किट, हथियार और अन्य सामान की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। जांच पूरी होने के बाद ही बरामद सामान की वास्तविकता और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें