फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने कहा- गुटखा खाने गया था बेटा

Thu, 21 Nov 2024 03:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने कहा, बेटा गुटखा खाने गया था।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी है। युवक की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना जिले के कांटी प्रखंड क्षेत्र इलाके के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के अररा गांव की बताई जा रही है। जहां पर गुटखा खाने के लिए निकले हुए एक युवक को पहले से घात लगाए हुए अपराधियों ने गोली मार दी। मृतक की पहचान कांटी प्रखंड के गोदाई फूलकाहा पंचायत के विश्वनाथपुर गांव के निवासी जितेंद्र साह के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि बेटा बाइक से बाहर निकला हुआ था। वह यह बोलकर निकला था कि वह गुटखा खाने के लिए जा रहा है। तभी कुछ लोग वहां पर पहले से हत्या की नियत से खड़े थे। इसी दौरान उसको कई गोली मारी गई है और मौके पर वह गिर पड़ा है और मौत हो गई है।

पानापुर करियात थाने के थानेदार राजबल्लभ प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।मामले की हर बिंदुओं से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी करने की प्रक्रिया जारी है। घटना का कारण अब तक की जानकारी में आपसी रंजिश और जमीन विवाद की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें