फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने कहा- भाभी किसी और से फोन पर बात करती थी

Thu, 13 Feb 2025 03:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Suspicious Death of Youth: ससुराल गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार वाले ससुराल के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की बहन के मुताबिक, उसकी भाभी का किसी और से अवैध संबंध है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हाआ पैगंबरपुर इलाके में किराए के मकान में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक ऑटो चालक था और वह ऑटो चलाकर अपना गुजर बसर करता था। आज इस घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक की बहन ने मृतक की पत्नी और ससुराल के लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पत्नी समेत सुसराल के सभी सदस्य फरार हैं। मृतक की बहन ने कहा, मेरी भाभी किसी दूसरे के बात किया करती है और उसका मेरा भाई विरोध किया करता था। विरोध करने के कारण उसकी हत्या कर दी गई है और इसके लिए मेरे भाई की ही पत्नी और ससुर जिम्मेदार हैं।

मृतक की बहन रेणु देवी ने बताया कि मेरे भाई का ससुर आकर बताया कि उसकी मौत हो गई है। जाकर देखे तो शव लटका हुआ था। भाभी के अवैध संबंध को लेकर मेरे भाई का उसके ससुर से अक्सर विवाद हुआ करता था। बीती रात इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


पूरे मामले में अहियापुर थाने के एसएचओ रोहन कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के बैरिया फील्ड में उमेश शाह नामक एक व्यक्ति फांसी से लटका हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर FSL की टीम को बुलाकर जांच कर रही है। घटना को लेकर परिजन मृतक के पत्नी और सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें