फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: मोतिहारी में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Crime: मोतिहारी में एसएसबी जवानों और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इंडो-नेपाल बॉर्डर से भारी मात्रा में नेपाली गांजा बरामद किया गया है। साथ ही दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
नेपाली गांजे के साथ गिरफ्तार दो तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी 71वीं बटालियन और महुआवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर के पिलर संख्या 380/2 कोरैया गांव के पास से फिर भारी मात्रा में तस्करी का गांजा बरामद हुआ है। बॉर्डर से लगभग 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में उक्त कार्रवाई एसएसबी और पुलिस के द्वारा जॉइंट रूप से की गई है। सभी तस्कर रात में गांजे की खेप नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश कराकर बाहर भेजने की फिराक में थे।

विज्ञापन


एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अहले  सुबह में महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैया गांव के रास्ते भारी मात्रा में नेपाली गांजे की खेप नेपाल बॉर्डर के रास्ते निकलने वाली है। इसे लेकर गांव के सभी रास्तों पर जवानों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान नेपाल से आ रहे संगठित तस्करी गिरोह के सदस्यों को पकड़ लिया गया। तस्करों के पास से 78 किलोग्राम नेपाली गांजा लाल रंग की प्लास्टिक में बंधा बरामद हुआ। साथ ही दो तस्करों को पकड़ा गया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ तस्कर गन्ने के खेत के रास्ते नेपाल सीमा में भाग गए, जिनकी पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए दो तस्करों की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के सागर चुरामन निवासी प्रमोद महतो (33) और निकेश महतो (23) के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्करों से स्थानीय थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है। पांच दिनों के अंदर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें भारी मात्रा में नेपाली गांजे को पुलिस और एसएसबी ने बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें