फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार में इस बस स्टैंड का बदला गया नाम, सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किया एलान

Tue, 07 Jan 2025 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बस स्टैंड अब बैरिया बस पड़ाव नहीं, बल्कि अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर होगा। सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान एलान किया है। बताया जा रहा है कि इससे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
बस स्टैंड का बदला गया नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर जिले के शहर को एक नई दिशा देने के लिए अहम फैसले का एलान किया, जो शहरवासियों के लिए उम्मीद और राहत की एक नई किरण बन सकती है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के हाइटेक और सुविधा-संपन्न निर्वाणधीन बैरिया बस स्टैंड का नाम अब अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर रखा जाएगा, जिससे शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की जाएगी। यह निर्णय शहरवासियों के दिलों में गर्व और प्रेरणा का अहसास कराएगा। इसको लेकर स्थानीय लोगों में भी बेहद ही खुशी है। लंबे अरसे से इस बस स्टैंड के नामकरण की मांग अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर किए जाने की मांग की जाती रही, जिसको मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कर दी। उसके बाद अब यह बस स्टैंड न सिर्फ सुविधाओं में इजाफा होगा, बल्कि इसको एक सांस्कृतिक और विशेष पहचान भी मिलेगी। बस स्टैंड का नाम देश के महान क्रांतिकारी अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर होने से लोगों में भी खुशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रहे बैरिया बस स्टैंड का बजट अब और बढ़ाया जाएगा। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा इसका नामांकरण शहीद बैकुंठ शुक्ल के नाम पर कर दिया गया है। इसके साथ ही इसके ढांचागत सुविधाओं में विस्तार होने के साथ अन्य सुविधाओं में भी इजाफा होगा। इसके साथ इसके इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी बदलाव किया जाएगा। इसको लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट एजेंसी के द्वारा निर्माण कार्य को कराया जा रहा है। अब इसमें सुविधाओं के विस्तार को देखते हुए इसके बजट में भी इजाफा किया जाएगा और इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर किया जाने से इसको विशेष महत्व भी बढ़ेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें