फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सड़क हादसे में महिला की मौत, मोबाइल फोन के आधार पर हुई पहचान; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Thu, 29 May 2025 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: हादसे के बाद बस चालक वाहन को लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एकरा स्थित निर्माण अधिनियम पेट्रोल पंप के पास बस को जब्त कर लिया। हालांकि, बस चालक और खलासी मौके से फरार होने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर सदर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के पास एक महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और उन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान के लिए जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक डॉक्टर का पुर्जा और मोबाइल फोन बरामद हुआ। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के धर्मिया गांव निवासी राजेश सिंह की पत्नी प्रीति देवी (32 वर्ष) के रूप में की।

पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार प्रीति देवी अपनी बहन से मिलने महुआ जा रही थीं। इसी दौरान जब वह पुलिस लाइन के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पढ़ें: मवेशी को खेत में ले जाने को लेकर विवाद में युवक की हत्या, गर्भवती पत्नी को भी नहीं छोड़ा; हालत नाजुक

हादसे के बाद बस चालक वाहन को लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एकरा स्थित निर्माण अधिनियम पेट्रोल पंप के पास बस को जब्त कर लिया। हालांकि, बस चालक और खलासी मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में यातायात थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाली बस को एकरा के पास से जब्त कर लिया गया है। चालक और खलासी की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें