मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक 32 वर्षीय मजदूर कौशल ठाकुर की मौत हो गई। बताया गया है कि आज वह मजदूरी के लिए निकला था। इसी दौरान में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह अपनी साइकिल से निकला था।
घटना जिले के फकुली थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने हेतु मेडिकल कॉलेज में भेजा है और आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि आज घना कोहरा छाया रहा है, जिसके कारण दूसरी गाड़ी की रफ्तार में कमी नहीं मिलती है। फकुली थाना क्षेत्र में अत्यधिक कुहासे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कौशल की मौत हो गई। वह काम के सिलसिले में शहर की ओर जा रहा है। टक्कर इतनी भयावह थी कि की घटना स्थल पर मौत हो गई है। मृतक कौशल ठाकुर उर्फ़ छेदी ठाकुर है और वही बीते एक वर्ष पहले पत्नी की भी मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। अभी मृतक के चार बच्चे हैं, दो लड़की दो लड़का हैं और मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करता था।
पूरे मामले में फकुली थाना की पुलिस ने बताया कि कौशल ठाकुर नाम के एक युवक जो कि मजदूरी का काम किया करता था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, उसकी भी पहचान और तलाश किया जा रहा है।