फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में झंडा जुलूस को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Thu, 31 Jul 2025 07:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: हिंसा की सूचना मिलते ही एसएसपी सुशील कुमार और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान राजेपुर थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी है।
विज्ञापन
दो समुदाय में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीनापुर गांव में मंगलवार को महावीरी झंडा जुलूस के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जुलूस जब गांव से होकर गुजर रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उस पर पथराव किया गया। इस घटना में राजेपुर थाना प्रभारी समेत कई लोग घायल हो गए।

पथराव की घटना के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने एक झोपड़ीनुमा घर में आग भी लगा दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


पढ़ें: जेडीयू का बैनर लगी गाड़ी से विदेशी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार; विदेशी शराब की बोतलें बरामद

घटना की सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी सुशील कुमार, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीएम वेस्ट श्रेया श्री समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव की घटना हुई। इसमें थाना प्रभारी को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें