फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में नौवीं के छात्र की मौत; इकलौती संतान था सुधीर

Thu, 05 Feb 2026 05:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट में नौवीं कक्षा के छात्र सुधीर कुमार की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ा। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह बिचौली गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में नौवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान 16 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में की गई है, जो उदय महतो का इकलौता बेटा था। सुधीर के परिवार में उसकी दो छोटी बहनें हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन

 
बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद
मृतक के चाचा बुधन कुमार के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पड़ोसी पवन महतो और उनके बेटे से झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था और किसी ने इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं लगाया।
 
परिजनों ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की सुबह सुधीर शौच के लिए घर से बाहर निकला था। गांव की एक पुलिया पर बैठने के दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें- Love Affair: पत्नी ने मासूम बेटे से मुंह मोड़ा... पति को छोड़ा, फिर रचाई प्रेमी से शादी; विवादों में यह विवाह
 
इलाज के दौरान गई जान
स्थानीय लोगों की मदद से सुधीर को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। पटना में डॉक्टरों ने ब्रेन ऑपरेशन की सलाह दी, जिसे परिजनों ने तुरंत करवाया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने फीस जमा करवाई और कुछ समय बाद परिजनों को बताया कि सुधीर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
महिसौर थाना अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल किशोर की मौत इलाज के दौरान हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। 30 जनवरी को ही मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें