फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पत्नी को खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, कुछ ही घंटों में हुई रहस्यमयी मौत; मां बोली- जहर देकर मार डाला

Tue, 02 Jun 2026 08:34 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali: वैशाली जिले के गुरमिया गांव में ससुराल आए मिथलेश पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।  
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के करताहा थाना क्षेत्र के गुरमिया गांव के पूर्वारी टोला में एक युवक की ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी मिथलेश पासवान के रूप में हुई है, जो गुरमिया निवासी सत्यनारायण पासवान का दामाद था। घटना की सूचना मिलते ही करताहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया। 

विज्ञापन


मां ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक की मां ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर मारने की बात कही है। उनका कहना है कि मिथलेश पूरी तरह स्वस्थ था और उसकी मौत सामान्य नहीं हो सकती। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके।

पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचा था मिथलेश
मामले के संबंध में एसडीपीओ लालगंज-02 गोपाल मंडल ने बताया कि मिथलेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेंगलुरु में रह रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और दोनों के संबंध मधुर नहीं थे। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अचानक बेंगलुरु से अपने मायके गुरमिया आ गई थी। पत्नी के मायके लौटने के बाद मिथलेश उसे खोजते हुए अपने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, 288 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन


पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट पर टिकीं निगाहें
फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ है कि मिथलेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट ही इस गुत्थी से पर्दा उठा पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें