फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में थाने से 300 मीटर दूर ATM पर चोरों का धावा, मशीन तोड़ी; एक संदिग्ध हिरासत में

Tue, 25 Aug 2026 11:08 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के करताहां थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने थाना परिसर से महज 300 मीटर दूर स्थित SBI ATM को निशाना बनाया। बदमाशों ने ATM का शटर और मशीन क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया। बीती रात अज्ञात चोरों ने थाना परिसर से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ATM को निशाना बनाया। बदमाशों ने ATM को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

सुबह ATM क्षतिग्रस्त मिला, मौके पर जुटी भीड़

सुबह स्थानीय लोगों ने ATM का शटर और मशीन क्षतिग्रस्त हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ATM में तोड़फोड़ की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

थाने के पास वारदात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि थाने से इतनी कम दूरी पर ATM में तोड़फोड़ की घटना ने पुलिस की रात की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं और अब वे पुलिस को चुनौती देने से भी नहीं डर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना महज 300 मीटर दूर है, इसके बावजूद चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को आसानी से अंजाम दे दिया।

‘रात में पुलिस गश्ती दल कहां था?’

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब थाना इतना नजदीक है तो रात के समय पुलिस गश्ती दल कहां था। लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जनता का आरोप है कि हर घटना के बाद पुलिस जांच और कार्रवाई का आश्वासन देती है, लेकिन ठोस कार्रवाई के मामले में अपेक्षित नतीजे नहीं मिलते। लोगों ने क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, एक संदिग्ध हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें