फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 13 बच्चों के दशकर्म में हिंसक झड़प, प्रशांत किशोर के सामने चले लाठी-डंडे; जदयू नेता का सिर फटा

Sun, 25 Oct 2026 04:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के राघोपुर स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम के दौरान प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। मारपीट में जदयू प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हुए। तेजस्वी यादव का दौरा रद्द हुआ।

विज्ञापन
घायल और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में शनिवार को 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प हो गई। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को राघोपुर में गंगा की सोती में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन्हीं बच्चों के दशकर्म का कार्यक्रम रविवार को रखा गया था। कार्यक्रम में शामिल होने और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए सबसे पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गांव पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशांत किशोर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दे रहे थे।

इसी दौरान स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति और स्थानीय जदयू नेता के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जदयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव पर हमला कर दिया गया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


10 मिनट में ही गांव से निकल गए प्रशांत किशोर
अचानक हुई हिंसक झड़प के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशांत किशोर करीब 10 मिनट के भीतर ही अपने काफिले के साथ गांव से निकल गए। उनके समर्थक भी उनके साथ रवाना हो गए।

पढे़ं: खरगे के कार्यक्रम में हंगामा, युवक बोला- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया आपत्तिजनक बयान
विज्ञापन


तेजस्वी यादव का दौरा रद्द, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
इधर, जानकारी थी कि प्रशांत किशोर के पहुंचने के करीब एक घंटे बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पीड़ित परिवारों से मिलने आने वाले थे। हालांकि, गांव में तनाव और झड़प की सूचना मिलने के बाद एहतियातन उनका दौरा रद्द कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। घायल जदयू नेता अजीत यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें