फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा बुरी तरह घायल इलाज जारी

Tue, 03 Feb 2026 07:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानी पोखर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर में पूजा के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर रानी पोखर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक की पहचान जंदाहा थाना क्षेत्र के धधूआ गांव निवासी फुलन ठाकुर के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्ति गोपाल ठाकुर, जो जंदाहा का ही रहने वाला बताया जा रहा है, का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रानी पोखर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फुलन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोपाल ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। वहीं, घायल को भी तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मदद

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें