फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में शादी के तीन महीने बाद खत्म हुई प्रेम कहानी! बंद कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी

Tue, 02 Jun 2026 09:28 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali: वैशाली जिले में एक नवविवाहित दंपती का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतकों की पहचान रवि कुमार और उनकी पत्नी उर्मिला कुमारी के रूप में हुई है, जिनकी शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस एवं ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माईल गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक घर के अंदर बंद कमरे में नवविवाहित पति-पत्नी का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया है। महज तीन महीने पहले सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले जोड़े का ऐसा खौफनाक अंत देखकर हर कोई हैरान है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


तीन महीने पहले ही बंधे थे शादी के बंधन में
मृतकों की पहचान माईल गांव मकड़ी चौक निवासी बैजनाथ चौरसिया के 26 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और उसकी 21 वर्षीय पत्नी उर्मिला कुमारी के रूप में हुई है। उर्मिला बिदुपुर के ही कुत्तुबपुर सैदपुर निवासी रेखा भगत की पुत्री थी। परिजनों के मुताबिक, दोनों की शादी इसी साल करीब तीन महीने पहले ही धूमधाम से हुई थी।

सुबह नहीं खुला दरवाजा, सामने आया खौफनाक राज
मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह दोनों रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को चिंता हुई। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो खिड़की या अन्य माध्यम से अंदर देखा गया। कमरे का नजारा देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर रवि और उर्मिला के शव फंदे से लटक रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय बिदुपुर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच
सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

परिजनों में कोहराम, उठ रहे कई सवाल
इस घटना के बाद मृतक रवि और मृतका उर्मिला के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं कि आखिर शादी के इतने कम समय में ऐसा क्या हुआ कि दोनों को अपनी जीवनलीला समाप्त करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच-पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पत्नी को खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, कुछ ही घंटों में हुई रहस्यमयी मौत; मां बोली- जहर देकर मार डाला
विज्ञापन


आत्महत्या या कुछ और? हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शादी के महज तीन महीने बाद दोनों ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें