फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई, बड़ा हादसा टला; रेलवे की टेक्निकल टीम ने थामा मोर्चा

Tue, 03 Feb 2026 09:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड के दिग्गी के पास मंगलवार को चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चालक की समय पर कार्रवाई से ट्रेन बेपटरी होने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। रेलवे टेक्निकल टीम ने जल्द ही डिब्बों को जोड़कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया।
विज्ञापन
दो भागों में बटा ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड पर दिग्गी के समीप मंगलवार की दोपहर चलती मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। हालांकि, चालक की सूझबूझ और समय पर कार्रवाई से ट्रेन बेपटरी होने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर-बछबाड़ा रेलखंड के दिग्गी रेलवे ढाला 54 के पास मालगाड़ी चलते-चलते दो टुकड़ों में बंट गई। मालगाड़ी के आधे से अधिक बोगियाँ इंजन के साथ कुछ दूरी पर चली गईं, जबकि पीछे का हिस्सा ट्रैक पर ही रह गया। मालगाड़ी में मौजूद गार्ड ने चालक को इस घटना की जानकारी दी। चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद हाजीपुर स्टेशन अधीक्षक, टेक्निकल स्टाफ और आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने पेश किया 3.47 लाख करोड़ का बजट, एक करोड़ नौकरी; किसानों-कलाकारों को अलग मदद

तकनीकी टीम ने लगभग 20–25 मिनट में कपलिंग की मरम्मत कर दोनों कटे हुए डिब्बों को जोड़ दिया। इसके बाद मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी साकेत कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के दो डिब्बों के बीच पाइप में तकनीकी खराबी (गैस लीक) के कारण कपलिंग टूट गई थी। चालक ने समय रहते गाड़ी रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

 

दो भागों में बटा ट्रेन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें