फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रक के चकमा देने से हादसा, पेड़ से टकराई डायल 112 की गाड़ी; SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 05 Feb 2026 03:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली में ट्रक के चकमा देने से डायल 112 की पुलिस गाड़ी पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए। दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर कार्रवाई की बात कही है।
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के हाजीपुर–महुआ रोड पर रानी पोखर मवेशी हाट के निकट गुरुवार की अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि एक ट्रक चालक के चकमा देने के बाद डायल 112 की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक पुलिस पदाधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

 
घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना सराय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड जवान अमरजीत कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
 
चार पुलिसकर्मी हुए घायल, दो की हालत गंभीर
इस दुर्घटना में डायल 112 वाहन के चालक पंकज कुमार, एसआई श्यामलाल मरांडी, सिपाही सुमन कुमार और होमगार्ड जवान अमरजीत कुमार घायल हुए हैं। पंकज कुमार और अमरजीत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का इलाज जारी है, जबकि एसआई श्यामलाल मरांडी और सिपाही सुमन कुमार को आंशिक चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
 
घटना जांच से लौटते समय हुई
जानकारी के अनुसार, सराय थाना की डायल 112 की गाड़ी गुरुवार के अहले सुबह करीब तीन बजे पौरा ग्राम में एक घटना की जांच कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बोतला चट्टी से आगे लक्ष्मीपुर बखरी एनएच-322 पर महुआ की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष ने की घटना की पुष्टि
इस संबंध में सराय थाना अध्यक्ष मणि भूषण ने बताया कि रानी पोखर मवेशी हाट के पास एक ट्रक चालक ने डायल 112 की गाड़ी को चकमा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गाड़ी में सवार चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवान अमरजीत कुमार और चालक पंकज कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें