फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: उद्घाटन के पहले सीएम सम्राट चौधरी क्यों पहुंचे नीतीश सेतु? 21 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Wed, 18 Nov 2026 05:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Vaishali News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिदुपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का निरीक्षण किया और उद्घाटन की तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को इस पुल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों से पूरा कार्यक्रम जानकारी लेते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल निर्माण कार्य, अप्रोच रोड और उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें पुल की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर बिदुपुर और राघोपुर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उद्घाटन समारोह के लिए मंच, पंडाल और हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-  महागठबंधन सरकार ने बनाई थी रूपरेखा? लालू का नाम क्यों नहीं?
विज्ञापन


नीतीश कुमार के नाम पर रखा गया है नीतीश सेतु
इस पुल का नाम बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में 'नीतीश सेतु' रखा गया है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में इस महासेतु के निर्माण की शुरुआत हुई थी। उनके योगदान को देखते हुए राज्य सरकार ने पुल का नाम उनके नाम पर रखने का निर्णय लिया है। लगभग 4,988 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 19.76 किलोमीटर है। इसमें गंगा नदी पर मुख्य पुल की लंबाई लगभग 9.76 किलोमीटर है। पुल की चौड़ाई करीब 32 मीटर है और यह छह लेन का है।
विज्ञापन


पटना-वैशाली के बीच आसान होगा आवागमन
इस महासेतु के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन आसान होगा। खासकर राघोपुर दियारा के लोगों को राजधानी पटना आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क मजबूत होगा तथा महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और पुल निर्माण से जुड़े अभियंता मौजूद थे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें