फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे चिराग पासवान, बोले- सत्ता के लिए विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा

Tue, 03 Nov 2026 10:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सत्ता हासिल करने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से उनके परिवार के सदस्यों की कुछ संगठनों और लोगों से मुलाकात पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।
विज्ञापन
चिराग पासवान मीडिया से बात करते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हाजीपुर सांसद चिराग पासवान ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी देश में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन और सत्ता वापस पाने के लिए विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं, जो देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

परिवार के सदस्यों की संदिग्ध संगठनों से मुलाकात पर मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि आज वे प्रधानमंत्री पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, तो उन्हें पहले देश के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके परिवार के सदस्यों ने दुनिया भर में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने के लिए जाने जाने वाले संगठनों और लोगों से मुलाकात क्यों की थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबसे पहले उनके परिवार और पार्टी की ओर से सफाई आनी चाहिए।

सत्ता हासिल करना ही एकमात्र उद्देश्य: चिराग
चिराग पासवान ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उसे वास्तव में आम जनता की बुनियादी समस्याओं, जैसे सड़क, बिजली, पानी और रोजगार की चिंता होती, तो वह संसद और सड़कों पर जनता के इन मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरती। लेकिन उसका एकमात्र और अंतिम उद्देश्य किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है, जो एक स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चंदन सिंह गिरफ्तार; चार पिस्टल और 58 कारतूस बरामद

दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
केंद्रीय मंत्री ने यह बयान वैशाली में आयोजित 'दिशा' की बैठक के दौरान दिया। लगभग दो घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में जिले के विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में वैशाली की सांसद वीणा देवी, जिले के सभी विधायक और दो मंत्री भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


बताया गया कि बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें