फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अज्ञात बदमाशों ने दुकान में लगाई आग, लाखों का सामान जलकर खाक; पीड़ित बोला- नहीं था किसी से विवाद

Sat, 11 Jan 2025 02:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: पीड़ित दुकानदार भरत दास ने बताया कि कल रात (शुक्रवार) को 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। तभी रात को 2 बजे सामने वाली क्लीनिक के स्टाफ ने कॉल कर बताया कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है। जिसके बाद दौड़कर पहुंचा तो सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
दुकान जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान में आग लगा दी। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इधर, पीड़ित दुकानदार ने कहा कि देर रात वो अपनी दुकान बंद करके घर आया था। तभी आधी रात को उसे आग लगने की जानकारी मिली। जब वो मौके पर पहुंचा तो उसे घटनास्थल से एक मोबिल का डब्बा बरामद हुआ। पीड़ित ने बताया कि करीब लाखों रुपए की क्षति हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि 28 वर्षीय भरत दास जो मूल रूप से जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सुस्ता का रहने वाला है और वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र के अतरदह में रह कर एक छोटी किराना और पान मसाला की दुकान चलाता है। इसी दुकान से वो अपने परिवार का पेट पालता है। इसकी दुकान को देर रात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें