फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन सतर्क; कोर्ट परिसर खाली कर सघन जांच शुरू

Mon, 13 Apr 2026 03:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: हाजीपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर खाली कर दिया। बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है और ईमेल भेजने वाले की जांच के साथ सघन सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में जांच-पड़ताल करने में लगी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के हाजीपुर व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

विज्ञापन

 
पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर सदर एसडीपीओ और स्थानीय थाने की भारी संख्या में पुलिस दलबल के साथ हाजीपुर कोर्ट पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। इसके साथ ही पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे की जांच की जा सके।
 
कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी
धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को सबसे पहले बाहर निकाला गया। इसके बाद कैंटीन, फोटो कॉपी की दुकानों और अन्य स्थानों को भी खाली कराया गया। आम लोगों और दुकानदारों को भी परिसर से बाहर कर दिया गया, जिससे जांच कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन

 
ईमेल के जरिए मिली धमकी
बताया गया है कि जिला जज हर्षित सिंह के ईमेल पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी भेजी गई है। इस संबंध में एसडीपीओ 1 सदर सुबोध कुमार ने पुष्टि की कि न्यायालय के ईमेल पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें बम से उड़ाने की बात कही गई है।

पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; छावनी में तब्दील हुआ परिसर
 
सुरक्षा कड़ी, प्रवेश पर रोक
एहतियात के तौर पर कोर्ट में प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कोर्ट परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास स्थित सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

 
जांच और सर्च ऑपरेशन जारी
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। धमकी देने वाले सोर्स की भी पड़ताल की जा रही है। बम निरोधक दस्ता द्वारा पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें