फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला कुख्यात अपराधी भकू गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई

Tue, 23 Dec 2025 03:45 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी भकू उर्फ अमन कुमार को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। माधोपुर चौक गोलीकांड के बाद से फरार चल रहा आरोपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बिहार एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में सरेआम गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी भकू उर्फ अमन कुमार को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि भकू लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल, 25 जुलाई को मनियारी थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई थी, जब बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना से पूरा इलाका दहल उठा था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन


पढे़ं: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पैसों के विवाद ने छीनी 20 साल के युवक की जिंदगी; GMCH में इलाज के दौरान मौत    

घटना के बाद से ही एसटीएफ की विशेष टीम तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर भकू उर्फ अमन कुमार की तलाश में जुटी थी। लगातार छापेमारी के बाद आखिरकार एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक, भकू पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल मुजफ्फरपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि घटना में शामिल अन्य अपराधियों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अन्य वारदातों के राज सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें