फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: युवक की पीट-पीटकर हत्या, पैसों के विवाद ने छीनी 20 साल के युवक की जिंदगी; GMCH में इलाज के दौरान मौत

Tue, 23 Dec 2025 03:33 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah news: बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत घोठा टोला गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर उपजा विवाद इतना भयावह रूप ले लेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
मृतक विजय साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत घोठा टोला गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर उपजा विवाद इतना भयावह रूप ले लेगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया और इसका अंजाम एक मासूम युवक की मौत के रूप में सामने आया। इस दर्दनाक घटना में 20 वर्षीय विजय साह ने इलाज के दौरान गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में दम तोड़ दिया। विजय, घोठा टोला गांव निवासी विश्वनाथ साह का पुत्र था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआत में बात बढ़ी नहीं, लेकिन धीरे-धीरे गुस्सा हिंसा में बदल गया। इसी दौरान विजय साह पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब विजय के चाचा बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। परिजन आनन-फानन में विजय साह और उसके घायल चाचा को जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने विजय की हालत नाजुक बताई और इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पढ़ें: सीवान में 40 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, नाम हटाने के बदले ले रहा था घूस; ऐसे हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। मां-बाप का रोना और परिजनों की बेबसी देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। वहीं, घायल चाचा की हालत भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं और वे अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से नौतन और जगदीशपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मनियारी घोठा टोला में मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर नौतन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जीएमसीएच भेजा गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान एक युवक की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। युवक की मौत के बाद घोठा टोला गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। महज पैसों के लेन-देन का विवाद एक हंसते-खेलते युवक की जिंदगी छीन लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। यह घटना एक बार फिर समाज के सामने सवाल खड़ा करती है कि आखिर छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा कब थमेगी? एक परिवार का चिराग बुझ गया, मां-बाप की गोद सूनी हो गई और गांव एक और दर्दनाक याद के साथ रह गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें