फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई सहित तीन जवान घायल…छह से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Thu, 01 Aug 2024 03:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में रेड करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि सभी खतरे से बाहर है और हल्की चोटें आई हैं। पूरा मामला जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव का है।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र का एक कुख्यात बदमाश अपने घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद इस मामले में टीम जब रेड करने कुख्यात के घर पर पहुंची तो वहीं बदमाशों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद एक एसआई पुनीत कुमार सहित 3 जवानों को चोट आई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में फरार बदमाश की तलाश को तेज कर दिया है। जबकि घायल एसआई पुनीत कुमार और अन्य चोटिल जवान का इलाज साहेबगंज के PHC में करवा कर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 

मामले में सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि साहेबगंज थाना की पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान पुलिस की टीम पर बदमाशों के द्वारा हमला किया गया है, जिसमें SI सहित तीन जवान को चोटें आई हैं। जिसके बाद सभी जवान का इलाज कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें